पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच सुबह-सुबह कई जगहों से हिंसा खबरें आई हैं। इस हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत बतायी जा रही है। मुर्शिदाबाद में तीन लोगों की हत्या हुई है तो वहीं, कूचबिहार में एक हत्या की घटना सामने आई है।
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान हो रहा है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान के बीच सुबह-सुबह कई जगहों से हिंसा खबरें आई हैं। हिंसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मुर्शिदाबाद में तीन लोगों की हत्या हुई है तो वहीं, कूचबिहार में एक हत्या की घटना सामने आई है।
मालदा में हत्या, बमबारी
मालदा में टीएमसी नेता के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई है। मानिक चौक पर भारी बमबारी के बाद मौत की खबर सामने आई है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक राज्य में ये पांचवीं हत्या की घटना है।
नवजीवन की खबर के मुताबिक़ मालदा में बम धमाके की खबर है। बीजेपी ने टीएमसी पर आरोप लगाए हैं। बीजेपी के मुताबिक, टीएमसी कार्यकर्ता ने उनके उम्मीदवारों को निशाना बनाया है। गांवों में देसी बम फेंकने के विजुअल भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मानिकचोक के जिशाशरद टोला इलाके का है।
TMC बूथ समिति के अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या
तुफांगुंग के रामपुर में एक टीएमसी बूथ समिति के अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना कल देर रात की है। मृतक की पहचान गणेश सरकार के तौर पर हुई है। उन्हें अलीपुरद्वार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर एआईटीसी उम्मीदवार ने बीजेपी नेताओं पर हमले का आरोप लगाया है। घटना जलपाईगुड़ी जिले के सालबारी की है। आरोप है कि मतदान केंद्र के अंदर उम्मीदवार पर हमला हुआ है। उम्मीदवार की हालत गंभीर है।
बैलेट पेपर लूटे गए
बंगाल पंचायत चुनाव में उत्तर 24 परगना के 271 जेडएनडी 272 नंबर पर उपद्रवियों ने मतपत्र और मतपेटियां छीन लीं। वहीं सीताई में एक मतदान केंद्र में तोड़फोड़ की गई है। मतपत्रों में आग लगा दी गई है। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। जांगड़ा हटयारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत बूथ 2 पर मतदान अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर लग रहा है।
ये भी पढ़ें:-
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट

- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

- UP समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, 28 सीटों के नतीजे आज

- अंबानी, अदाणी के मीडिया आउटलेट समेत भारतीय पब्लिशर्स ने मोदी सरकार के प्राइवेसी कानून को चुनौती दी

- गौसिया यूनानी तिब्बी कॉलेज में 163वाँ निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित; NABH मानकों के अनुरूप हों अस्पताल: डॉ. सैयद अहमद खाँ

- मैनपुरी में गूंजीं शहनाइयां: सामूहिक विवाह समारोह में 326 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मंत्री जयवीर सिंह ने दिया आशीर्वाद


