रामपुर: श्रीलंका स्थित फ्रांस के दूतावास की सांस्कृतिक एवं सहयोग सलाहकार ओलिविया बेलेमेरे शाहबाद स्थित कोठी की भव्यता देखकर रह गईं। रामपुर दौरे के दूसरे दिन वो रविवार को भारत में फ्रांस के राजदूत डॉ. थिएरी माथौ की सोशल सेक्रेट्री नारायणी हरिगोविंदन के साथ शाहबाद पहुंचीं।
राजनयिक ने काफी समय कोठी में गुजारा। दोनों ने कोठी को देखकर उसकी निर्माण शैली और भव्यता की प्रशंसा की। राजनयिक ने कहा कि कोठी की हालत सुधर जाए तो शाहबाद पर्यटन के नक्शे पर उभर सकता है।
पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने राजनयिक को बताया कि रामपुर में नवाबों का 174 साल शासन रहा और यह कोठी उस शासन की नजीर के तौर पर मौजूद है। कोठी से जुड़ी जमीन का रकबा 230 एकड़ है, जो शाहबाद के भीतरगांव, मंगोली और शाहबाद खास तक फैला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुए सर्वे में नवाब की कोठी और इससे जुड़ी जमीन की कीमत 7.21 अरब आंकी गई है।
इस मौके पर काशिफ खां के अलावा माजिद खां उर्फ राजा खां, नाजिम खां, इमरान खां और ज़ैद खां मौजूद रहे।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

