रामपुर: लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने के लिए पालिकाध्यक्ष सना खानम के पति व समाजसेवी मामून शाह खां लम्बे समय से अभियान चला रहे हैं। आज बिलासपुर गेट रोड पर उनके द्वारा 29वां कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभियान के तहत अब तक मामून शाह 308 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट बांट चुके हैं।
मंगलवार को आयोजित हेलमेट वितरण और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम प्रधान संगठन के जिला महासचिव काशिफ खां भी शामिल हुए। उन्होंने हेलमेट वितरण करते हुए समाजसेवी मामून शाह के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए ताकि हादसों से बचा जा सके। हेलमेट पहनना पुलिस से चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने प्राण बचाने के लिए पहनना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि मामून शाह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। पोलियो और टीबी उन्मूलन में भी उनका सहयोग सराहनीय रहा है।
इस मौके पर माजिद खां उर्फ राजा खां, मुन्ने खां, आसिम एजाज़ खान, सैयद फैसल हसन, रहमान अंसारी, शहरोज अंसारी, सैयद मोहतशिम मियां, ज़ैद रजा आदि मौजूद रहे।
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

