Rampur: IAS आन्जनेय कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ने की खबर पर रामपुर के लोगों ने जताई खुशी, बांटी मिठाइयाँ

Date:

रामपुर: मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह का कार्यकाल यूपी में बढ़ाए जाने की खबर जैसे ही लोगों को पता चली यहाँ के लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी और मिठाईयां बांटीं।

आप पार्टी के नेता फैसल खान लाला ने सोशल मीडिया ऐक्स पर आंजनेय कुमार को बधाई दी. उन्होंने लिखा,”गरीबों के हमदर्द, कमज़ोरों को न्याय देने वाले गम्भीर, बोल्ड और शांत स्वभाव वाले Senior IAS Officer Shri Aunjaneya Kumar Singh को एक बार फिर सेवा विस्तार मिलने पर दिली मुबारकबाद। उम्मीद है कि आप मुरादाबाद मंडल आयुक्त के रूप में ही काम करते रहेंगे और आपके दिशा निर्देश में मुरादाबाद मंडल तरक़्क़ी की राह पर आगे बढ़ेगा ख़ास तौर पर आपके निर्देशन में रामपुर के विकास को विस्तार मिलेगा।”

इस अवसर पर फसाहत अली खान शानू , आसिफ खान और बाबू खान समेत कई लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बनती। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त के कार्यकाल बढ़ने से विकास कार्यों और योजनाओं में निरंतरता बनी रहेगी।

बतादें कि मुरादाबाद मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह का कार्यकाल यूपी में एक बार फिर बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, पीएमओ से आन्जनेय कुमार सिंह को एक बार फिरसे एक साल का एक्सटेंशन मिल गया है। उन्हें लगातार 7वीं बार सेवा विस्तार मिला है।

आईएएस आन्जनेय कुमार की यूपी में सेवा विस्तार की अवधी 14 को समाप्त हो गयी थी। योगी सरकार ने उनका एक्सटेंशन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी। लेकिन मंज़ूरी न मिलने की वजह से यूपी सरकार ने उनको मुरादाबाद मंडलायुक्त के पद से रिलीव कर दिया था।

रिलीव के बाद आन्जनेय कुमार डीएम अनुज सिंह को चार्ज सौंप कर दो महीने की छुट्टी पर चले गए थे। लेकिन केंद्र ने विशेष आग्रह पर रिलीविंग के 48 घंटे बाद ही यूपी सरकार की सिफारिश मंज़ूर कर ली है। अब आन्जनेय कुमार अपने मूल केदार सिक्किम नहीं जायेंगे। अब यूपी सरकार उनको नई ज़िम्मेदारी दे सकती है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...