रामपुर, 13 सितंबर 2025: जिले की पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए हत्या, फायरिंग, दुष्कर्म, अवैध शराब और वारंटी सहित कई मामलों में वांछित 10 आरोपियों को धर दबोचा। इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
हत्या का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
थाना मिलक क्षेत्र में 7 सितंबर को दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे वांछित आरोपी जितेंद्र पुत्र बालकराम को रठौंडा चौराहे से गिरफ्तार किया। इससे पहले उसका भाई अशोक 10 सितंबर को जेल भेजा जा चुका था। दोनों पर वादिनी के पति को कंबाइन मशीन चलाने के बहाने ले जाकर हत्या करने और शव जंगल में फेंकने का आरोप है।
पटवाई में हथियार सहित फरार आरोपी पकड़ा गया
थाना पटवाई पुलिस ने जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी किशनपाल पुत्र दयाराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिसमें हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी रिहान पुत्र नन्हे को अजीतपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ 12 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था।
वारंटी आरोपियों पर भी कार्रवाई
- थाना स्वार पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित वारंटी राशिद पुत्र शहादत अली को दबोचा।
- थाना अजीमनगर पुलिस ने वसूली वारंटी राजू उर्फ नीतू पुत्र दयाराम को गिरफ्तार किया।
- थाना मिलक पुलिस ने आबकारी मामले में वांछित वारंटी अनिल पुत्र रामेशपाल को उसके घर से पकड़ा।
- थाना मिलक खानम पुलिस ने आर्म्स एक्ट में वांछित सुमित पुत्र पतरस को गिरफ्तार किया।
शराब तस्कर भी चढ़े पुलिस के हत्थे
थाना भोट पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में अवैध शराब रखने वाले आरोपियों को पकड़ा। वारंटी हरवंश पुत्र मुरारीलाल के पास से 20 लीटर अवैध शराब जबकि आरोपी महेश कुमार पुत्र कृपाल सिंह से भी उतनी ही मात्रा में शराब बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मुताबिक, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। लगातार चल रही इस सघन कार्यवाही से अपराधियों में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की सख्ती से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश साफ नजर आ रहा है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

- उधम सिंह नगर: नमाज़ी से मारपीट मामले में मंदिर प्रबंधक अरविंद शर्मा गिरफ्तार, एक और विवादित वीडियो वायरल

- Srinagar Police Launch Major Crackdown on Fake News Network; Multiple Summons Issued

- अलीगढ़: इंग्लिश ओवेन के लकी ड्रा में चमकी ग्राहकों की किस्मत, ‘Pick n Pay’ स्टोर पर हुई इनामों की बौछार

- नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल 2026: राजनीतिक विश्लेषक आलोक वत्स को बतौर मुख्य वक्ता मिला निमंत्रण

- ईरानी मीडिया ने सोशल मीडिया पर अयातुल्ला खामेनेई का आखिरी संदेश साझा किया

- खामेनेई की हत्या के बाद, अयातुल्ला अली रजा अराफी को अंतरिम सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया

