बसपा प्रत्याशी ज़ीशान ख़ान के रोड शो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह आज़म ख़ान, उनकी पत्नी और उनके बेटे का पोस्टर लगाकर वोट मांग रहे हैं।
रामपुर(रिज़वान ख़ान): उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर में लोकसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। हालाँकि आज़म खान अभी अपने परिवार के साथ जेल में हैं और समाजवादी पार्टी ने यहाँ अपना प्रत्याशी मोहिबुल्ला नदवी को बनाया है। लेकिन अखिलेश यादव के उम्मीदवार को दरकिनार करते हुए आज़म खान के सहयोगियों ने बहुजन समाज पार्टी के बैनर पर लड़ने वाले जीशान खान को अपना समर्थन दे दिया है।
आज जब ज़ीशान खान ने अपना रोड शो निकाला तो इस शो में आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे अब्दुल्लाह के फोटो के साथ आज़म खान ज़िंदाबाद लिखे पोस्टर नज़र आये और आज़म खान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। आज़म खान के इस पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि आज़म खान रामपुर ही नहीं पूरे प्रदेश के प्रभावशाली मुस्लिम नेता माने जाते हैं। लेकिन इस बार चुनाव के समय वो जेल में हैं। ऐसे में अखिलेश यादव ने भी उनकी मर्ज़ी के खिलाफ दिल्ली की पार्लियामेंट मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में आज़म खान समर्थक परेशान हैं कि क्या करें। आज बसपा के उम्मीदवार के रोड शो में आज़म खान ज़िंदाबाद के नारों ने रामपुर चुनाव को और भी दिलचस्प बना दिया है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

