स्कूल में शिक्षा लेने नहीं बल्कि चोरी की घिनौनी वारदात को अंजाम, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी
रामपुर: शिक्षा के मंदिर यानी स्कूल में लोग शिक्षा हासिल करने के लिए जाते हैं लेकिन ऐसे भी लोग हैं जो इस मंदिर में शिक्षा लेने नहीं बल्कि चोरी की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए आते हैं। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है जनपद रामपुर के थाना शहज़ाद नगर के एक सरकारी स्कूल में, जहाँ बेख़ौफ़ अज्ञात चोरों ने एक ही हफ्ते में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
रामपुर जनपद के थाना शहजाद नगर अंतर्गत चमरपुरा गांव के सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा 2 दिन पूर्व बच्चों को स्कूल में दिए जाने वाले मिड डे मील के राशन सहित, गैस सिलेंडर आदि पर हाथ साफ कर दिया। इस सिलसिले में स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस में तेहरीर दे दी गई। लेकिन हद तो तब हो गई जब अगले दिन फिर स्कूल के स्टाफ ने यहां पहुंच कर देखा तो फिर से दरवाजे के ताले टूटे हुए थे और इस बार बच्चों को खाना खिलाने वाली प्लेट्स के अलावा छत के पंखे गायब थे। फिलहाल दोनों ही वारदातों से संबंधित लिखित तहरीर पुलिस में दे दी गई है। पुलिस भी मामला संज्ञान में आने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में जुड़ चुकी है।
घटना के बाद इस वारदात को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

