Rampur: ज़्यादा एनिस्थिसिया की दवा देने से हुई महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Date:

तीन डॉक्टरों की टीम करेगी पोस्टमार्टम, रिपोर्ट के बाद होगी कार्यवाही:डॉ एसपी सिंह- सीएमओ

रामपुर(रिज़वान खान): जनपद रामपुर में वीपी हेल्थ केयर सेंटर नाम के निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो जाने से परिवार ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस लोगो को समझा बुझाकर शव के साथ जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में ले आई जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी ली और पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित कर दी।

सीएमओ डॉ एसपी सिंह ने कहा कि मेरे पास एक शिकायती पत्र आया था जिसमें एक महिला मंजू दिवाकर को वीपी हेल्थ केयर में एडमिट किया था जहां डॉ असीम शर्मा सर्जन हैं। वहां महिला का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गयी तो उसके बाद महिला को बरेली के राममूर्ति अस्पताल भेजा गया। वहां उसको वेंटिलेटर पर रखा गया जहां उसकी 2 दिन में मौत हो गई। शिकायती पत्र में कहा गया है कि बेहोशी की दवा डॉक्टर असीम शर्मा ने ही दी थी और इसमें लापरवाही हुई है, इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए जिसके लिए पीएम के लिए भी एक लेडी डॉक्टर सहित पैनल गठित कर दिया है, बाकी बीपी हेल्थ केयर का निरीक्षण किया था, वहां डॉक्टर असीम शर्मा नहीं मिले और कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला है, जानकारी मिली है कि पुलिस के पास रिकॉर्ड है… वह मांगे हैं, उसके बाद डॉक्टरों का पैनल गठित कर जांच की जाएगी और कार्यवाही की जाएगी।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related