दहगवां: नाधा गांव स्थित राधा रानी अस्पताल पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अचानक पहुंचते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान अस्पताल कर्मियों से वैद्य दस्तावेज मांगे गए, लेकिन न तो रजिस्ट्रेशन का कोई कागजात मिला और न ही मौके पर कोई डिग्रीधारक डॉक्टर मौजूद था। इसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। फिलहाल मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई दहगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीयूष सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में डॉ. हरि निवास यादव भी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए नाधा चौकी पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया था।
स्वास्थ्य विभाग की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से अस्पताल में सभी गतिविधियां ठप हो गईं, वहीं क्षेत्र के अन्य गैर-पंजीकृत व निजी अस्पताल संचालकों में भी खलबली मच गई है।
- सहसवान: नाधा में राधा रानी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सीज

- जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

- कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मामला: ससुराल प्रताड़ना के आरोप में युवक की आत्महत्या

- बदायूं: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला 24 वर्षीय विवाहिता का शव, गांव में फैली सनसनी

- फर्जी आधार व कूटरचित दस्तावेजों से जमीनों के बैनामे का आरोप, तहसीलदार समेत आठ पर मुकदमा

- बदायूं में जमीन विवाद: नींव भरने को लेकर मारपीट, 4 नामजद; पुलिस पर शिकायत बदलने का आरोप

- बदायूं: उसहैत में निर्माणाधीन दुकान का लेंटर भरभराकर गिरा, दो मजदूरों की मौत

- सहसवान में पीस कमेटी की बैठक, गणेश चतुर्थी पर शांति बनाए रखने की अपील

- सहसवान में जलभराव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

