Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | वेबडेस्क
सऊदी अरब ने एलान किया है कि वह कोरोना वायरस के कारण 17 महीने के बंद के बाद पूरी तरह से टीका लगाए गए विदेशी पर्यटकों के लिए अपनी सीमाओं को फिर से खोलेगा।
विदेशी समाचार एजेंसी ‘एएफपी’ के मुताबिक़, हालांकि, रियाद ने उमरा करने के लिए आने वालों पर प्रतिबंधों में कोई ढील देने का एलान नहीं किया है, जो कि उम्मीद है किसी भी वक़्त किया जा सकता है। दुनिया भर से लाखों मुसलमान हर साल उमरा करने के लिए आते हैं।
सऊदी समाचार एजेंसी ‘एसपीए’ की रिपोर्ट में कहा गया बी कि पर्यटन मंत्रालय ने एलान किया था कि सऊदी हुकूमत 1 अगस्त से विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल देगी और पर्यटक वीजा धारकों के प्रवेश पर पाबंदी को हटा देगी।
रिपोर्ट के मुताबिक़, जिन लोगों को सऊदी अरब से स्वीकृत वेक्सीन फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्न या जॉनसन एंड जॉनसन की पूरी खुराक मिली है, वे बिना कोरांटीन के देश में दाखिला हो सकेंगे।
साथ ही, इन पर्यटकों को 72 घंटों के भीतर किए गए पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन (पीसीआर) टेस्ट के नकारात्मक परिणामों को सबूत के तौर में पेश करना होगा और उनका विवरण स्वास्थ्य अधिकारियों के पास पंजीकृत होना चाहिए।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

