मुरादाबाद: मुरादाबाद में स्वर्ण आर्मी संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन स्वर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष पंडित दुष्यंत कौशल के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शनकारियों ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए मार्च किया और राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में स्वर्ण आर्मी ने मुख्य रूप से जातिगत आरक्षण समाप्त करने, एससी-एसटी एक्ट खत्म करने और स्वर्ण आयोग के गठन की मांग की है। उनका तर्क था कि देश में आरक्षण केवल जाति के आधार पर चलता आ रहा है, जबकि गरीबी और बदहाली सामान्य वर्ग में भी है। इसलिए आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर किया जाना चाहिए ताकि देश के प्रत्येक गरीब परिवार को इसका लाभ मिले।
स्वर्ण आर्मी ने एससी-एसटी एक्ट का भी विरोध जताया, कहा कि यह एक्ट बदले की भावना से गलत लोगों पर लगाया जाता है और इसके चलते कई लोग पीड़ित हो रहे हैं। उन्होंने इस एक्ट को बंद करने की गुजारिश की।
तीसरी मांग के तहत स्वर्ण समुदाय के लिए एक स्वर्ण आयोग का गठन करने की बात कही गई, क्योंकि अन्य समुदायों के आयोग होने के बावजूद स्वर्ण समाज का आयोग अभी तक नहीं बना है।
पंडित दुष्यंत कौशल ने बताया कि इस प्रदर्शन में स्वर्ण जाति के भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने तीनों मांगों को लेकर अपना पक्ष रखा।
- डॉ. माजिद अहमद तालिकोटी: कैंसर के अंधेरे में उम्मीद की किरण, भारत के उन ‘हीरो’ डॉक्टरों में शुमार

- दुबई में तुर्की के बच्चे को मिलेगा $2.8 मिलियन का जीन थेरेपी इलाज: 2 साल के इंतजार और दान अभियानों के बाद मिली सफलता

- एएमयू जेएन मेडिकल कॉलेज: अब एआई तय करेगा मरीज को कितनी देनी है बेहोशी की दवा

- भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप का खिताब, पाकिस्तानी मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

- सऊदी अरब पर हूतियों का बड़ा हमला, सैन्य अड्डे के हथियार डिपो को बनाया निशाना

- गौशालाओं में क्रूरता और लापरवाही की शिकायत पर बड़ा एक्शन: बरेली मण्डल में उच्चस्तरीय जाँच के आदेश

- महविश की संदिग्ध मौत का मामला: फिल्मी अंदाज में चली थी गोली, इस तरह उठा पर्दा

- दिल्ली: शाहीन बाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वाहन चोरी के मामले में 2 पकड़े गए, चोरी की स्कूटी बरामद

- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की अमेरिका को चुनौती: “अगर हिम्मत है तो ईरानी सेना का सामना करो”

