UP News: मछुआ कल्याण कोष को आवंटित राशि ऊंट के मुँह में जीरा…

Date:

भाजपा ने निषाद समाज से की वादा खिलाफी-लौटन राम निषाद

लखनऊ(नौमान माजिद): उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मछुआ कल्याण कोष के लिए आबंटित 25 करोड़ रुपये की धनराशि पौने 2 करोड़ निषाद मछुआरा जातियों के लिए ऊंट के मुँह में जीरा समान है।

राष्ट्रीय निषाद संघ द्वारा एसजी गेस्ट हाउस गोमतीनगर में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद की अध्यक्षता में आयोजित सामाजिक न्याय सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव चौ.लौटन राम निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने निषाद मछुआरा समुदाय से जो वादा किया था उसे पूरा न कर वादा खिलाफी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र, दृष्टि पत्र और मछुआरा दृष्टि पत्र का संकल्प पूरी तरह ढोंग एवं झूठा छलावा साबित हुआ है।चुनाव में बीजेपी राम-निषादराज की मित्रता का हवाला देकर निषादराज के वंशजों का वोट तो लिया, पर सरकार बनने पर आरक्षण और अधिकार देने की बजाय इनके वंशानुगत परम्परागत अधिकारों को सार्वजनिक कर बेकारी की स्थिति में पहुँचा दिया।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जंतर-मंतर जा रहे राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेता हिरासत में, पुलिस ने रोका मार्च

नई दिल्ली: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

जेएम प्रथम न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय, जिला जज से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल गठित

मैनपुरी(सिराज हुसैन): मैनपुरी बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट की एक...

जच्चा-बच्चा की मौत के बाद सहसवान का सेवा हॉस्पिटल सीज, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

बदायूँ (सहसवान): कोतवाली क्षेत्र के हरदत्तपुर रोड स्थित सेवा...