Delhi Flood Alert: यमुना का पानी उफ़ान के बाद दिल्ली की सड़कों पर आ गया, CM केजरीवाल ने NDRF से मदद मांगी

Date:

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है। लगातार हुई भारी बारिश और हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की वजह से यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसकी वजह से नदी के किनारे बसे इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 207.81 मीटर पहुंच गया और लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में यमुना का खतरे के निशान 205.33 मीटर है।

यमुना नदी का पानी उफान पर होने के कारण मोनेस्ट्री और कश्मीरी गेट बस अड्डा(ISBT) के बीच रिंग रोड पर यातायात प्रभावित है। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को इस रास्ते से बचने की सलाह दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। उन्होंने बताया कि यमुना का जलस्तर 207.81 मीटर पहुंच गया है और लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में यमुना का खतरे के निशान 205.33 मीटर है। केजरीवाल ने बताया कि इससे पहले 1978 में यमुना का जलस्तर इतना हुआ था जब दिल्ली में बाढ़ आयी थी। इस बार 40-42 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है।

यमुना के किनारे बेस लोग घर खाली करदें

केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से कहा कि जो लोग यमुना के किनारे लो लाइन एरियाज के आसपास हैं वे लोग अपने अपने घर खाली करदें क्यूंकि अचानक पानी आने से आपकी जान को खतरा हो सकता है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

जब अफसर नहीं, ‘अपने’ ने संभाला हाथ: मैनपुरी DM ने किशोर की बीमारी के साथ दूर की उसकी मजबूरी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): आमतौर पर लोग अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों...

बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

साइबर पुलिस की कार्रवाई: 10,300 रुपये नकद, छह मोबाइल,...