लखनऊ: आज़म खान के खिलाफ कार्रवाई करने वाले IAS आंजनेय कुमार सिंह का केंद्र सरकार ने UP में फिर एक बार फिर प्रतिनियुक्ति कार्यकाल बढ़ा दिया है।
सिक्किम कैडर के IAS आंजनेय कुमार सिंह की UP में 1 साल के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ गयी है।
2005 बैच के IAS आंजनेय सिंह फिलहाल मुरादाबाद कमिश्नर पद पर तैनात हैं। आंजनेय कुमार सपा नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद सुर्ख़ियों में आये थे।
अब आईएएस आंजनेय कुमार 15 फरवरी 2024 तक UP प्रतिनियुक्ति पर रहेंगे।
UP में 8 वर्ष की प्रतिनियुक्ति के बाद एक बार फिर आंजनेय सिंह की 1 वर्ष की प्रतिनियुक्ति।
सपा सरकार में 15 फरवरी 2015 को UP प्रतिनियुक्ति पर आए थे IAS आंजनेय कुमार सिंह।
बतादें कि सुबह तक ख़बर थी कि आन्जनेय कुमार सिंह अब अपने कोर कैडर सिक्किम में लौट रहे हैं। उन्हें 2 महीने की ट्रांसफर लीव पर भेज दिया गया है। छुट्टी से लौटने के बाद वह अपने कोर कैडर में चले जाएंगे।
लेकिन अब खबर आयी है कि सरकार ने उनके कार्यकाल को एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है।
2015 में यूपी में मिला डेपुटेशन
आईएएस आन्जनेय को अखिलेश यादव की सरकार में ही यूपी में डेपुटेशन मिला था और वो 16 फरवरी 2015 को इंटरस्टेट डेपुटेशन के नियमों पर यूपी में आए थे। नियमानुसार 5 साल तक आन्जनेय डेपुटेशन पर रह सकते थे।
2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फरवरी महीने में आन्जनेय को यूपी के रामपुर जिले का डीएम बनाया गया। इसके 1 साल बाद आन्जनेय का 5 वर्षीय डेपुटेशन पूरा होना था।
हालांकि आन्जनेय ने जब डीएम बनने के बाद आजम खान पर शिकंजा कसना शुरू किया तो केंद्र ने उनके डेपुटेशन को 2 साल के लिए और बढ़ा दिया। \
आन्जनेय ने इसी दौरान तमाम ऐसी संपत्तियां आजम और उनके परिवार से मुक्त कराई, जिनपर अवैध कब्जे का आरोप था। इसके अलावा उन्होंने आजम खान को भूमाफिया तक घोषित कर दिया। आन्जनेय के कलेक्टर रहते आजम खान पर 6 दर्जन मुकदमे दर्ज हुए। इसमें कुछ मामलों में हालत ये हुई की आजम को जेल और सजा तक का सामना करना पड़ा।
- रामपुर रज़ा लाइब्रेरी को जीवंत सांस्कृतिक संस्थान बनाने पर मंडलायुक्त संगीता सिंह का जोर; ‘द वर्ल्ड इज़ पोएट्री’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

- इलाहाबाद हाईकोर्ट: आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म की सजा निलंबन याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

- आज़म खान के खिलाफ दर्ज मुकदमा राजनीतिक साजिश: मुस्तफा हुसैन, सपा नेताओं से की एकजुटता की अपील

- रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में आजम खान पर नई FIR, 416 करोड़ खर्च का हिसाब नहीं

- आमिर खान के भांजे इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस, मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- National Institute of Mass Communication (NIMC): Premier Destination for BJMC & Media Education in India

