मेरठ और गाजियाबाद के दो लोगों के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले अलग हैं और दोनों ही केस साइबर क्राइम से जुड़े हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मेरठ के एक शख्स ने दावा किया है कि कई तरह के लाभ देने की बदले में उसके साथ एक वेबसाइट द्वारा 1.84 करोड़ रुपये का धोखा किया गया है। वहीँ गाजियाबाद के एक व्यक्ति का आरोप है कि उसने दो अलग-अलग मामलों में विदेश में नौकरी की पेशकश में विश्वास करके 95 लाख रुपये गंवा दिए हैं। दोनों ही मामलों की जानकारी पुलिस द्वारा मंगलवार को दी गई।
पहले मामले में मेरठ के व्यवसायी 40 वर्षीय योगेंद्र कुमार चौधरी ने दावा किया है कि उनके साथ 1.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है। यह फ्रॉड उनके साथ एक ट्रेड वेबसाइट द्वारा किया गया है, जिसके ज़रिये उन्होंने निवेश किया था। उन्होंने कहा कि एनी नाम की एक महिला ने जुलाई 2021 को वेबसाइट – gicsingapore.com के बारे में बताया था।
दूसरे मामले में, गाजियाबाद के तरुण चौहान ने बताया कि उनके साथ पोलैंड की एक फर्म द्वारा 95.9 लाख रुपये का धोखा किया गया है। इस फर्म ने उन्हें 2021 की अंतिम तिमाही में नौकरी की पेशकश के साथ संपर्क किया था।
साइबर पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘कंपनी ने पिछले साल 28 और 29 दिसंबर को उनके साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू भी किया था. इसके बाद उन्होंने चौहान से वीजा अनुरोध, वर्क परमिट, यात्रा बीमा और कई अन्य कारणों के लिए फीस के बहाने फंड ट्रांसफर के लिए पूछना शुरू कर दिया। इसके बाद 35 लेने-देन में चौहान ने 95.9 लाख रुपये कंपनी को दिए।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

