उत्तर प्रदेश/संभल (मुजम्मिल दानिश): यूपी के संभल में एक पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजकर आरोपी की तलाश में जुट गई है
मामला बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम चितौरा का है, जहां शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि उस्मान नाम के शख्स ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुरी तरह हत्या कर दी। आरोपी उस्मान ने अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटकर मार डाला कि जिसने भी नजारा देखा वह हैरान रह गया।
सूचना के बाद तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उसको बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसको लेकर उस्मान काफी नाराज था।
कुछ दिन बाद पत्नी वापस लौटी तो उसकी पत्नी से पहले तो उसका विवाद हुआ और विवाद के बाद आरोपी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपनी पत्नी को बड़ी बेरहमी से मार डाला और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। आरोपी उस्मान की शादी 11 साल पहले हुई थी और उसके 3 बच्चे भी हैं।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

