स्वार में थेरेपी सेंटर की शुरूआत, “आप” पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने किया उद्घाटन

Date:

रामपुर: शुक्रवार 1 नवंबर को जनपद रामपुर की तहसील स्वार के नाज़ हॉस्पिटल में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल लाला ने फ़ीता काटकर थेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। मानसिक रूप से फायदा पहुंचाने वाले इस सेंटर की शुरुआत रामपुर आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ज़िला अध्यक्ष डॉ. नाज़ ने की है।

फ़ैसल लाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस सेंटर से स्वार के लोगों को फ़ायदा पहुंचेगा। एक तरफ लोगों को मानसिक बीमारी से छुटकारा मिलेगा तो दूसरी ओर मसाज चेयर के इस्तेमाल से लोग रिलैक्स और सेहतमंद होंगे।

इस मौक़े पर रूहेलखंड प्रांत सचिव आसिफ़ मियां, हाजी तौसीफ़, नदीम एडवोकेट, रय्यान खान, आलमगीर, डॉ अय्यूब, डॉ ईश्वर प्रसाद आदि लोग भी मौजूद रहे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related