कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ” फेक न्यूज़ के सबसे बड़े सरगना BJP IT Cell हेड हैं. हर बार इनका झूठ पकड़ा जाता है। झूठ फैलाने का काम BJP सरकार के मंत्री करते हैं।”

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC) ने शनिवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें पार्टी ने मोदी सरकार के लाए जा रहे आईटी नियम संशोधन बिल को लेकर आलोचना की।
कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, इस देश के मीडिया को पीएमओ का चपरासी नियंत्रित करता है, अब इस नियम की वजह से सरकार सोशल मीडिया पर भी आवाजों को दबाने का काम करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अगर आप कोई असहज सवाल सरकार के सामने उठाते हैं तो अब ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, व्हाट्सएप तमाम ऐसे प्लेटफॉर्म पर सरकार ने अपने आप को एकाधिकार दे दिया है, एक छत्र राज दे दिया है कि वो उनसे कह कर उस न्यूज़ को हटा सकती है।
दरअसल भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने 6 अप्रैल, 2023 को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) संशोधन नियम, 2023 (Technology (Intermediary Guidelines And Digital Media Ethics Code) Amendment Rules, 2023) की अधिसूचना जारी की।
साल 2023 का ये संशोधन (MeitY) को केंद्र सरकार की फैक्ट चेकिंग यूनिट को सूचना देने की शक्ति देता है. ये केंद्र सरकार के किसी भी व्यवसाय के संबंध में फेक या गलत या भ्रामक ऑनलाइन सामग्री की पहचान करेगी। आईटी नियम संशोधन केंद्र सरकार को उसके बारे में सोशल मीडिया में ‘फेक न्यूज’ की पहचान करने का हक देता है।
- केरल के BJP नेता ने कतर में 8 करोड़ की लूट के मामले में कोझिकोड में किया सरेंडर

- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

