काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने एक होटल पर हमला कर दिया, सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शहर-ए-नौ में स्थित एक होटल पर सोमवार को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया। इस दौरान धमाकों और भारी गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दीं।
हालांकि अभीतक मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
आतंकवादियों ने यह हमला उस होटल पर किया, जहां चीनी राजनयिकों और निवेशकों का काफी आना जाना था। इसी कारण इसे चीनी होटल के तौर पर भी जाना जाता है।
तालिबान नियंत्रित अफगानिस्तान प्रशासन के एक प्रवक्ता का कहना है कि सुरक्षा बलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि हमला शाहर नंबर के व्यावसायिक और रिहायशी इलाके काबुल के लोंगान होटल में हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई।
दूसरी ओर, अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट किया कि होटल पर हमला करने वाले तीन लोगों की मौत हो गई है, सभी मेहमान सुरक्षित हैं, हमले में किसी विदेशी की मौत नहीं हुई, जबकि दो विदेशी होटल से कूदने के कारण घायल हो गए।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

