अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई इस बार देश में होने जा रही है वह संविधान को बचाने की है।
उत्तर प्रदेश/संभल(मुज़म्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सम्भल पहुंचे और उन्होंने बुज़ुर्ग सपा सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यादव ने योगी सरकार के शपथ ग्रहण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्री मंत्री ही नाम के रहेंगे, उनको सचिव भी तलाशना करना पड़ेगा और जब तक तलाश कर लाएंगे तब तक आचार संहिता लग जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर उनको पत्रकार चुनाव जिताने का वादा करे और वोट दिला सकता है तो वह पत्रकार को भी मंत्री बन सकते हैं। अखिलेश ने कहा बीजेपी 400 सीट जीतने नहीं हारने की तैयारी कर रही है।
डॉक्टर शफीकुर्ररहमान बर्क के दसवें पर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि अभी तो बहुत कुछ बाकी है बहुत कुछ तैयारी है। डॉक्टर शफ़ीक़ उर रहमान वर्क ने सच्ची और ईमानदारी राजनीति की है। उन्होंने उनका उनकी मोहब्बत हमने देखी है, समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही थे। अखिलेश ने संभल लोकसभा सीट से जल्द नाम का ऐलान करने की बात भी कही।
सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी आपकी भावनाओं को समझती है, डॉ शफीकुर्रहमान बर्क की सियासी विरासत को उनका परिवार ही संभालेगा। आप लोग चुनाव की तैयारी करो कोई कमी न रहने पाए। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई इस बार देश में होने जा रही है वह संविधान को बचाने की है। बाबा साहब ने जो संविधान दिया वह सबको बराबर का हक और सम्मान देता है। इस बार संविधान मंथन होने जा रहा है।”
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

