रामपुर(रिज़वान ख़ान): शासन स्तर से जारी निर्देश के बाद वीआईपी प्रोटोकॉल के नाम पर अवैध रूप से वाहन प्रयोग करने वालों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कानूनी डंडा चलाया जा रहा है जिसके तहत रामपुर पुलिस को बड़े कामयाबी हासिल हुई है। इसके मद्देनज़र अब डेढ़ सप्ताह में लगभग 4 हजार वाहनों की चेकिंग की जा चुकी है।
जनपद रामपुर की पुलिस को शासन के द्वारा जारी निर्देश प्राप्त हुए हैं कि मार्गो पर गुजरने वाले वीआईपी वाहनों की चेकिंग की जाए और लाल और नीली बत्ती के अलावा उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की तख्तियां का उपयोग करने वाले वाहनों से जानकारी जुटाई जाये। इसके बाद स्थानीय पुलिस लगातार एनएच-24 और एनएच-9 पर से गुजरने वाले इस तरह के लगभग 4 हजार वाहनों को चेक कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के मुताबिक शासन स्तर से निर्देश प्राप्त हुए कि जो भी वाहन चालक नीली बत्ती या लाल बत्ती के अलावा उत्तर प्रदेश या भारत सरकार की तख्तियां लगाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे व्यक्तियो के खिलाफ 11 जून से अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिनमें से 4000 वाहनों की चेकिंग की गई है और ढाई सौ का चालान भी किया जा चुका है।-
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

