नई दिल्ली: विश्व उर्दू दिवस पुरस्कार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली के दरियागंज में वरिष्ठ पत्रकार जलालुद्दीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उर्दू डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद अहमद खान, एशिया टाइम्स के मुख्य संपादक अशरफ अली बस्तवी, वॉयस ऑफ अमेरिका के पूर्व संवाददाता सुहैल अंजुम और डीडब्ल्यू उर्दू के दिल्ली ब्यूरो जावेद अख्तर शामिल थे। इस अवसर पर आगामी 9 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले विश्व उर्दू दिवस समारोह के लिए पुरस्कार विजेताओं का चयन किया गया।
पत्रकारिता के क्षेत्र में सौरभ शुक्ला को पंडित देवनारायण पांडे पुरस्कार, टीएन भारती से सैय्यदा तलत नसरीन को नूरजहां सरवत पुरस्कार, मुस्लिम मिरर से सैयद जुबैर को मौलाना उस्मान फार्कलीत पुरस्कार, योजना उर्दू से अब्दुल मन्नान को मौलाना मोहम्मद मुस्लिम पुरस्कार, आजतक से जमशेद इक़बाल खान को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए अमीन सयानी पुरस्कार, यूएनआई उर्दू से आबिद अनवर को महफुजुर रहमान पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
भाषा और साहित्य में इन्हें किया गया चयनित
भाषा और साहित्य के क्षेत्र में राजधानी से चार नामों की भी घोषणा की गई जिनमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया से प्रो. कौसर मजहरी को कविता के लिए मिर्जा गालिब पुरस्कार और प्रो. जहरा खातून को उर्दू-फारसी भाषा के लिए मौलाना अली मियां पुरस्कार के लिए चयनित किया। वहीं गालिब अकादमी से डॉ. अकील अहमद को भाषा और साहित्य के लिए मौलाना अब्दुल माजिद दरियाबादी पुरस्कार, और केएल नारंग साकी को साहित्य के लिए कुंवर महेंद्र सिंह बेदी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसके अलावा मौलाना अब्दुल हमीद नोमानी को स्तंभ लेखन के लिए मौलाना सनाउल्लाह अमृतसरी पुरस्कार, दूरदर्शन से फारूक अहमद को उर्दू को बढ़ावा देने के लिए इल्मत यासीन पुरस्कार, जामिया मिडिल स्कूल के पूर्व प्रधानाध्यापक मास्टर इकबाल अहमद को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के लिए मकबूल अहमद सिद्दीकी पुरस्कार, और जामिया मिल्लिया इस्लामिया से प्रो. खालिद मुबश्शिर को शायरी के लिए हफीज मेरठी पुरस्कार के लिए चयनित हुए। इस दौरान विश्व उर्दू दिवस आयोजन समिति के अंतरराष्ट्रीय संयोजक डॉ. सैयद अहमद खान ने आशा व्यक्त की है कि पुरस्कार के लिए चयनित लोग उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

