अमेरिकी हवाई अड्डों पर यात्रियों की भीड़, कर्मचारियों की वजह से 600 से ज़्यादा उड़ानें रद्द

Date:

वॉशिंगटन: अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर संयुक्त राज्य अमेरिका में हवाई अड्डों पर कर्मचारियों की कमी के कारण 600 से ज़्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं और 3,000 से ज़्यादा देरी का शिकार हो गईं।

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, 4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के मौके पर देशभर के एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।

 हवाई अड्डे पर कर्मचारियों की कमी के कारण, 600 से ज़्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं जबकि 3,000 से ज़्यादा देरी का शिकार हो गयीं।

अमेरिकी मीडिया ने कहना था कि कोरोना एसओपी में ढील के कारण हवाईअड्डों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गयी है , जबकि कोरोना वायरस की शुरुआत में एयरलाइन उद्योग के विनाश के कारण एयरलाइंस को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related