महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती के मौके पर दुबई में बुर्ज खलीफा पर रंग बिरंगी रोशनी के जरिए बापू को याद किया गया।
ग्लोबाल्टोडे, 03 अक्तूबर-2019
वेब डेस्क
2 अक्तूबर, बुधवार रात को दुबई (Dubai) में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर रंग बिरंगी रोशनी के जरिए बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर बापू को श्रद्धांजलि दी गयी।
गौरतलब है कि महात्मा गांधी(Gandhi) के 150वें जन्म दिन पर के मौके पर हिन्दुस्तान के साथ साथ पूरी दुनिया में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
दुबई(Dubai) में बापू को एक अलग अंदाज़ में ही याद किया गया। यहाँ की दुनिया भर में मशहूर इमारत बुर्ज खलीफा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उनकी तस्वीरों को रंग बिरंगी रौशनी के ज़रिये दिखाया गया।
ख़लीज टाइम ने ट्वीट कर बुर्ज खलीफा के वीडियो को शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि बुर्ज खलीफा इमारत पूरी तरह से तिरंगे में रंगा हुआ है, जिसमें महात्मा गांधी की तस्वीर नज़र आ रही है और बैकग्राउंड में धीमा धीमा संगीत भी बज रहा है।
ये भी पढ़ें:-
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
