आज़म खान ने कहा कि उन्हें अपमानित करने,चोर-बेईमान साबित करने के लिए, छवि खराब करने के लिए, लोकसभा के जीते हुए चुनाव की सजा देने के लिए, विधानसभा का चुनाव हराने के लिए हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।
ग्लोबलटुडे, 02 अक्तूबर -2019
सऊद खान कि रिपोर्ट
रामपुर: सपा सांसद आज़म खान(Azam Khan) एक बार फिर एसआईटी(SIT) जांच टीम को बयान दर्ज कराने थाने पहुँचे। उनके साथ उनकी पत्नी तंज़ीन फातिमा व विधायक बेटे अब्दुल्लाह आज़म भी अपने बयान दर्ज कराने थाने आये। एसआईटी(SIT) ने रामपुर के महिला थाने में आज़म खान और उनके परिवार से जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कई मामलों में पूछताछ की।
आज़म खान ने बयान दर्ज़ कराने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा,” आज भी हमने जो शिकायत दी गई थी उस के लिए हमने एक हफ्ते का समय मांगा था। क्योंकि हम से रजिस्ट्रियां मांगी गई थीं, चेक ड्राफ्ट और उनकी जानकारियां, कितना चंदा आया…जबकि इन सब चीजों का पौने 4 बीघा जमीन से कोई मतलब नहीं है।
लेकिन सिर्फ हमें अपमानित करने के लिए देशभर में हमें चोर बेईमान साबित करने के लिए हमारी छवि खराब करने के लिए लोकसभा के जीते हुए चुनाव की सजा देने के लिए, विधानसभा का चुनाव हराने के लिए हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर के विधानसभा का उपचुनाव चल रहा है और उसके बीच आपको बार-बार बुलाया जा रहा है तो क्या यह आपको चुनाव हराने की साजिश है,” आजम खान ने बिल्कुल इसी अंदाज में जवाब दिया मानो की वो एसआईटी को ही जवाब दे रहे हैं कि नो कमेंट नो रिप्लाई।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सत्यजीत गुप्ता ने पूछताछ को विवेचना का पार्ट बताया। उन्होंने कहा कि विवेचक जब चाहे बयान ले सकता है। सत्यजीत गुप्ता ने बताया पहले जो सवाल दिए गए थे उनमें से कुछ सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और कुछ को दस्तावेजों का हवाला देते हुए कि दस्तावेज आ जाएंगे तब देंगे जिसके लिए उन्होंने 4 दिन का टाइम भी मांगा था और जो रिकॉर्ड संबंधी सवाल थे उनमें से जिनका जवाब दे सकते थे उन्होंने अभी दिए हैं। उन्होंने बताया जोहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीन के मामले में पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें:-
- मदरसा एवं उलिमा, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अनूठी पहल: रोशनी के पर्व दीपावली पर बुजुर्गों के मजारों और इबादतगाहों पर जशने-चिरागां की अपील
- आजम खान के घर पर खुशी और गम का एक साथ माहौल, अब्दुल्ला की रिहाई पर जश्न लेकिन आजम की हिरासत ने बिगाड़ा मूड
- ज्ञानेश कुमार जैसे लोग कुर्सी पर रहे तो लोकतंत्र पर खतरा बढ़ता रहेगा: खड़गे
- मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर डीएम से की मुलाकात, इंद्रेश कुमार द्वारा लिखित पुस्तक की भेंट
- मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान: मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा पर जताई कड़ी आपत्ति

