http://globaltoday.in/
राहेला अब्बास की रिपोर्ट
मुरादाबाद(Moradabad) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम उस वक्त हड़कम्प मच गया जब अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
महिलाओं का आरोप था की थाने में तैनात पुलिस कर्मी आये दिन उन्हें धमकाते रहते हैं। जबकि पुलिस कर्मी महिलाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाते रहे।
जिला अस्पताल के सामने हुई इस घटना के चलते काफी देर तक हड़कम्प मचा रहा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने महिला थाने से अतिरिक्त फोर्स मंगाकर विरोध कर रही महिलाओं पर काबू पाया। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
दरअसल ठेला लगा रही महिलाओं का आरोप था कि पुलिसकर्मी आये दिन उन्हें धमकाते रहते हैं और ठेला हटाने की धमकी देते हैं जबकि पिछले आठ सालों से वह ठेला लगा रही है। वहीं पुलिस कर्मियों का आरोप था कि आज जब वह ठेला हटाने के लिए पहुंचे तो महिलाओं ने अभद्रता की ओर रोकने पर महिला पुलिस कर्मियों से मारपीट शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें:-
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
