किसानों ने रामपुर में गाँधी समाधि पर इकट्ठा होकर प्रशासन से आज़म खान की गिरफ्तारी की मांग की
ग्लोबलटुडे, रामपुर
सऊद खान
ज़िला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हाफ़िज़ अब्दुल सलाम आज किसानों के साथ रामपुर में गांधी समाधि पहुंचे और उन्होंने आजम खान की गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान आलिया गंज के किसान और यतीमख़ाना बस्ती घोसियान के काफी तादाद में लोग जमा हुए। यह किसान अपनी जमीन वापसी की मांग क्र रहे थे। साथ ही इन किसानों ने आज़म खान की गिरफ्तारी की मांग रखते हुए उनपर एनएसए लगाने की भी मांग की है।
रामपुर गांधी समाधि पर आज जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हाफ़िज़ अब्दुल सलाम काफी तादाद में किसानों के हुजूम के साथ पहुंचे और उन्होंने आज़म खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें किसानों की मांग थी कि आजम खान को गिरफ्तार किया जाए और किसानों की जमीनें उन्हें वापस दिलाई जाएं।
इस दौरान आज़म खान भू-माफ़िया, आज़म खान शिक्षा माफ़िया और आजम खान हाय हाय के ज़ोरदार नारे किसानों द्वारा लगाए गए। उसके बाद इन किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
- Police Book Budgam Resident for Sharing Provocative Social Media Content
- ईरान के नए नेतृत्व पर ट्रंप का कड़ा रुख: ‘अमेरिकी मंजूरी के बिना नया सर्वोच्च नेता स्वीकार्य नहीं’
- UPSC में मुस्लिम युवाओं की सफलता पर डॉ. सैयद अहमद खान ने दी बधाई, कहा- ‘शिक्षा ही तरक्की का एकमात्र रास्ता’
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- ईरान-इजरायल संघर्ष का असर: LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, घरेलू सिलेंडर ₹60 महंगा
