उत्तर प्रदेश/संभल(मुजम्मिल दानिश): उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मामूली विवाद के चलते एक दबंग शख्स द्वारा सरेराह पड़ोसी महिलाओं को लाठियों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने का मामला सामने आया है।
महिलाओं के साथ शख्स की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
संभल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा शख्स की दबंगई का वायरल वीडियो बनिया ठेर थाना इलाके के नरौली कस्बे का आज मंगलवार का है। इस वायरल हो रहे वीडियो में दबंग शख्स सरेराह महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी दबंग पड़ोसी महिलाओं द्वारा बंदरों से बचने के लिए मकान के छज्जे पर ग्रिल लगवाये जाने से नाराज था। आज भी महिलाएं जब अपने मकान के छज्जे पर मिस्त्री से ग्रिल लगवा रही थीं तो उसी समय आरोपी ने मौके पर आकर मकान के छज्जे पर ग्रिल लगवाए जाने पर एतराज जताते हुए महिलाओं के साथ गाली गलौज शुरू कर दी।
महिलाओं ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी दबंग लाठी लेकर महिलाओं पर टूट पड़ा और उसने दौड़ा-दौड़ा कर महिलाओं को पीटा।
आरोपी शख्स द्वारा महिलाओ पर सरेराह लाठियां बरसा कर मारपीट किए जाने से मौके पर अफरा तफरी फैल गई। महिलाओं के साथ मारपीट करने के बाद के बाद आरोपी शख्स महिलाओं को धमकी देता हुआ वहाँ से चला गया। लेकिन किसी ने महिलाओं की मार-पीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो गया।
पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित

- ईरान: मीनाब के प्राथमिक विद्यालय पर हमले में 168 छात्राओं की शहादत, अंतिम वीडियो जारी

