दिल्ली के अबुल फज़ल एन्क्लेव में RWA की शानदार पहल, बच्चों को दिला रही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग

Date:

Globaltoday.in

नई दिल्ली-साउथ दिल्ली के अबुल फज़ल एन्क्लेव(Abul Fazal Enclave) के डी ब्लॉक की RWA ने एक शानदार पहल करते हुए यहाँ के बच्चों को मार्शल आर्ट(कराटे, बुशू और ताइक्वांडो) की ट्रेनिंग दिलाने का फैसला किया है।

यहाँ RWA के मैदान में बच्चे हफ्ते में 3 दिन मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। ये सिलसिला पिछले 3-4 महीनों से चल रहा है।

यहाँ पर शुक्रवार,शनिवार और रविवार को स्टूडेंट्स को मार्शल आर्ट(कराटे, बुशू और ताइक्वांडो) की ट्रेनिंग दी जा रही है।

शनिवार के रोज़ बच्चों के कोच तनवीर चौधरी(Tanvir Chowdhry) ने मार्शल आर्ट सीखने वाले सभी स्टूडेंट्स का इम्तिहान लिया, जिसमे उनको सर्टिफिकेट भी दिए गए।

ट्रेनिंग दे रहे कोच तनवीर चौधरी ने बताया कि ये आर्ट बच्चों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के लिए बेहद ज़रूरी है। RWA के अध्यक्ष प्रोफेसर एन यू खान ने स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट दिए और कोच तनवीर चौधरी ने अच्छी परफॉर्मेंस दिखाने वाले बच्चों को नई बेल्ट बांधीं.

यह भी पढ़ें:-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...