Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
रामपुर(Rampur) की 6 वर्ष की मासूम मृतक, रेप पीड़िता को आखिरकार न्याय मिल ही गया। आपको बता दें,रामपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से 7 मई 2019 को एक नाबालिक बच्ची का किडनैप किया गया था इसके बाद मे पुलिस इस पूरी घटना का अनावरण किया गया।
दरअसल नाज़िल जो मृतक बच्ची ज़ोया(Zoya) के घर के सामने ही रहता था, ने मासूम को एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में ले जाकर पहले तो उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त कर धरपकड़ के लिए प्रयास किया और जब पुलिस टीम के सामने नाजिल पड़ा तो आरोपी ने पुलिस पर भी हमला किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में लगभग पिछले 6 माह पूर्व मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी नाज़िल को अब विशेष न्यायालय पोस्को अधिनियम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को आरोपी तय किया और 18 दिसंबर को इस मामले में सजा सुनाने का फैसला किया है।
आपको बता दें नाज़िल ने अपने पड़ोस की रहने वाली एक मासूम के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी थी, जिसके बाद आज विशेष अदालत द्वारा उसे गिल्टी होल्ड करते हुए जल्द ही सजा सुनाने की तारीख मुकर्रर की गई है।
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
- ईरान का इज़राइल पर बड़ा मिसाइल हमला: तेल अवीव सहित मध्य इज़राइल में भारी विस्फोट, आपातकाल घोषित
