मेरठ के तालाब में रॉकेट शैल मिलने से हड़कंप, पुलिस भी हैरान, जांच में जुटी

Date:

मेरठ/उत्तर प्रदेश[उरूज आलम]:मेरठ में आज एक तालाब की खुदाई के दौरान रॉकेट लॉन्चर का शैल मिलने से हड़कम्प मच गया।मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के सिवाया गांव का है जहां पिछले कई दिनों से एक तलाब की खुदाई की जा रही है। आज जेसीबी द्वारा खोदे जा रहे इस तालाब में रॉकेट लॉन्चर का शैल मिला है।

2018 10 15 16 20 26
तालाब में मिला रॉकेट शैल- फ़ोटो ग्लोबलटुडे

जैसे ही इसे बाहर निकाला गया तो लोगों में हड़कम्प मच गया। बम को देखने के लिए ग्रामिणों की भीड़ लग गई जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को सम्भाला और बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया। तीन से चार किलो वज़न वाले इस शैल में बारुद भरा है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इसको एफएसएल जांच के लिए आगरा भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
2018 10 15 16 20 41
तालाब में खुदाई करती जेसीबी- फ़ोटो ग्लोबलटुडे

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने ग्लोबलटुडे से बात करते हुए कहा कि सभी अधिकारी भी आश्चर्यचकित हैं कि आखिर तालाब की गहराई में यह रॉकेट लॉन्चर का शैल कहां से आया। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

NEW DELHI: Jamia Millia Islamia’s (JMI) Residential Coaching Academy...

JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

New Delhi: Jamaat-e-Islami Hind (JIH) President Syed Sadatullah Husaini has...