यह इंस्पेक्टर लोगों पर वर्दी पहनकर धौंस जमता था और पैसे ऐंठता था
Globaltoday.in|सऊद खान|रामपुर
उत्तर प्रदेश(UP) के ज़िला रामपुर(Rampur) में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर की वर्दी में घूम रहे एक युवक को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लाया।
उत्तर प्रदेश के ज़िला रामपुर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है, जो पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहन कर घूमा करता था और लोगों को धमका कर अवैध वसूली करता था।
दिनदहाड़े इंस्पेक्टर की वर्दी में घूम रहे एक युवक को रामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल यह युवक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर सीधे सादे लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ कर अपनी जीविका चलाता था।
दरअसल यह युवक पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर सीधे सादे लोगों पर वर्दी का रौब झाड़ कर अपनी जीविका चलाता था।
जब लोगों को उसके ऊपर शक हुआ तो उन्होंने इसके कारनामों की सूचना पुलिस को दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसने युवक को इंस्पेक्टर की वर्दी में पाया। युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका नाम शावेज है। लोगों की शिकायत पर फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे जेल भेज दिया है।

इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने ग्लोबलटुडे(Globaltoday) को बताया, ‘पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बिलासपुर गेट पर पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर धोंस जमा रहा है तो पुलिस मौके पर पहुंची और उस युवक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम शावेज बताया है, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’
- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50
- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी
- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप
- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War
