सम्भल हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, मौत

Date:

सम्भल हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, मौत -फ़ोटो ग्लोबलटुडे
सम्भल हर्ष फायरिंग में मासूम के सिर में लगी गोली, मौत -फ़ोटो ग्लोबलटुडे

सुप्रीम कोर्ट ने ही भले ही हर्ष फॉयरिंग पर रोक लगा दी हो। लेकिन इसके बावजूद भी यूपी में हर्ष फायरिंग की जाना आम बात है।

ग्लोबलटुडे/सम्भल: सम्भल के रजपुरा थाना इलाके में देर रात लग्न चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में आठ साल की मासूम बच्ची के सिर में गोली लग गई। आनन फानन में मासूम को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

बच्ची का फाइल फ़ोटो
बच्ची का फाइल फ़ोटो

हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मासूम की मौत के बाद परिजन आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गए और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
रजपुरा थाना इलाके के गांव कन्हुआ निवासी जोगेंद्र यादव के बेटे संजू यादव की गुन्नौर कोतवाली इलाके के गांव तरफरी से लग्न आई थी। संजू यादव का रिश्ता तरवरी निवासी जय नारायण की बेटी सत्यवती से हुआ है। देर रात लग्न चढ़त की रस्म चल रही थी। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तमंचे और लाइसेंसी बंदूकों से फायर करने शुरू कर दिए।
फायरिंग के दौरान लग्न समारोह में पहुंची तरवरी निवासी सतीश कुमार की आठ वर्षीय बेटी कुमकुम के सिर में गोली लग गई। सिर में गोली लगने के बाद कुमकुम लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भाग गए।
परिजन आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
गोली लगने से मासूम की मौत के बाद परिजन आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गए और आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी।
मृतक मासूम कुमकुम के पिता ने कन्हुआ निवासी भोला के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी रोचक हैं-

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related