बेरूत: लेबनान के प्रतिरोध संगठन हिजबुल्लाह ने हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah) की शहादत की पुष्टि की है।
एक विदेशी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने पिछले दिनों बेरुत में हिजबुल्लाह के मुख्यालय पर हमला किया था, जिसमें इजरायली सेना ने हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah) को मारने का दावा किया था।
इसके अलावा इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के वरिष्ठ नेता अली कार्की और सीरिया और लेबनान में कुद्स फोर्स के कमांडर अब्बास निलफोरोशन को शहीद करने का भी दावा किया, जबकि हसन नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब को भी शहीद करने का दावा सामने आया।
हालाँकि, अब लेबनानी प्रतिरोध संगठन हिजबुल्लाह ने भी अपने नेता हसन नसरल्लाह और अन्य नेताओं और उनकी बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की शहादत की पुष्टि की है।
हिजबुल्लाह के प्रवक्ता का कहना है कि पिछले दिन हुए हमले में नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाया गया था, लेकिन इजराइल के खिलाफ हिजबुल्लाह की जंग जारी रहेगी।
बता दें कि बेरूत में इजरायल की बमबारी से 6 आवासीय इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गईं, जबकि इजरायल ने इस हमले में आधुनिक बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया, इन घातक बमों का वजन 2,200 किलोग्राम तक है।
इज़रायली सेना ने कहा कि हसन नसरल्लाह बेरूत में 6 इमारतों के नीचे एक बंकर में थे और हसन नसरल्लाह को निशाना बनाने की योजना काफी समय से बनाई गई थी।
गौरतलब है कि स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, लेबनान में सोमवार से लेकर अब तक इजरायली हमलों में करीब 700 लोग मारे जा चुके हैं।
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी; बोले- ‘ईरान नहीं करेगा हमले की पहल’

- Jamia’s RCA Shines: 38 Students Clear UPSC 2025 with 4 in Top 50

- ईरान-इजरायल युद्ध: ट्रम्प प्रशासन को लगा दोहरा झटका; बेन गुरियन एयरपोर्ट पर भीषण हमला और हथियारों की भारी कमी

- UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित: राजस्थान के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप

- JIH President Condemns US-Israel Aggression on Iran, Warns Against Wider Gulf War

