जमीनी विवाद के चलते सम्भल में दबंगो ने अधिवक्ता के भाई को गोली मारी
सम्भल में एक अधिवक्ता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई । बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते कुछ दबंगो ने इस घटना को अंजाम दिया । बार एसोसिएशन की तरफ इस घटना के विरोध के पश्चात पुलिस ने आननफानन में एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
जनपद सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र ग्राम बेहटा जय सिंह में अधिवक्ता रामनिवास के भाई किशन पाल का गांव के कुछ दबंगो से जमीनी कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था जिसको लेकर मृतक किशन पाल ने दबंगो की शिकायत जिला प्रशासन से भी की थी।
ज़मीन पर क़ब्ज़े को लेकर था विवाद
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश शुरू हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि किशन पाल को दबंग अन्नू , सुभाष व उमेश आदि ने जान से मारने की धमकी दी थी जिसकी शिकायत भी उन्होंने की थी पर कहीं कही उसकी सुनवाई नही हुई। वहीं देर शाम हमारा भाई खेत पर पानी लगाने गया था, जब देर हो गई और किशन लौटकर नहीं आया तब हम खेत पर गए। खेत पर उमेश सुभाष व अन्नू आदि अवैध हथियारों के साथ खड़े थे और मौके से फरार हो रहे थे जिसके बाद किशन खेत पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
वहीं अधिवक्ताओं ने चन्दौसी पहुंच कर एसपी को ज्ञापन सौंपा दिया। एक अधिवक्ता का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसको राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ने की तैयारी चल रही है। इस घटना के बाद से विपक्ष भी प्रशासन पर हावी हो रहा है।
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty
