Globaltoday.in | रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर (Rampur) में तेंदुए की आहट से लोगों में दहशत है। तहसील स्वार के मसवासी क्षेत्र में तेंदुए की आहट से लोग डर के साए में जीने को मजबूर है।
तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। तेंदुए की आहट से लोग ख़ौफ़ज़दा हैं।
डरे हुए लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी तो वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश में जुट गए।
ये भी पढ़ें :-
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

बरहाल अभी तेंदुए की जांच में जुटे वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पद चिन्हों से लगता है कि तेंदुआ है। बहरहाल हमारी टीम यहां लगी हुई है और यहां के लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।
जनपद रामपुर के मसवासी चौकी के खेड़ा पार्सल गांव में बीती रात लोगों ने तेंदुए की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची तेंदूए की तलाश में कॉम्बिंग की। लोगों के मुताबिक तेंदुए ने एक बछड़े पर हमला कर उसे खींच कर ले गया था।
तेंदुए की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
बरहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को तलाशने में जुटी हुई है। मौके पर जिला फॉरेस्ट अधिकारी भी अपनी टीम के साथ डटे हुए हैं और इस तेंदुए को जल्दी पकड़ने का दावा कर रहे हैं।
तेंदुए ने बछड़े को मार डाला
गांव के स्थानीय निवासी कपिल ने बताया कि तेंदुआ आया था और उसने बछड़े का पेट फाड़ दिया गाय का बच्चा था तीन चार महीने का। उसके बाद जब हमने उसे देखा तो वे हमें देखकर अलग हट गया। हम लोग डर की वजह से अंदर घर में चले गए और तेंदुआ बछड़े को खींचकर गन्ने के खेत में ले गया। कपिल के मुताबिक इसकी सूचना वन विभाग को दी वन विभाग की टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची।
- बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग
- मुरादाबाद में MLC चुनाव: मंडलायुक्त संगीता सिंह ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
