महाराष्ट्र पुलिस की रायगढ़ इकाई ने आज सुबह रिपब्लिक टीवी (Republic Tv) के मालिक के घर पर छापा मारा और उसके मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) को आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन वेज ने कहा कि गोस्वामी को 2018 के आत्महत्या पर उकसाने के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसे पहले बंद कर दिया गया था और अब फिर से खोल दिया गया है।
रिपब्लिक टीवी, टाइम्स नाउ के खिलाफ फिल्म इंडस्ट्री की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’!
आज सुबह एक पुलिस टीम ने रिपब्लिक टीवी के प्रमुख को उनके घर से से ही हिरासत में लिया। परिवार के लोगों ने विरोध करने की कोशिश की जबकि उनके सहयोगी मीडिया कर्मी लाइव कवरेज के लिए मौके पर पहुंच गए।
अर्नब गोस्वामी के खिलाफ कई प्रदेशों में एफ़आईआर दर्ज, हो…
परिवार का इल्ज़ाम है कि 20-30 पुलिस कर्मी घर में अचानक घुसे और अर्णव गोस्वामी के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया, उनके बालों को खींचा, धमकाया और पानी भी नहीं पीने दिया गया। पुलिस वाहन से नारे बाजी करते हुए गोस्वामी ने कहा कि उनके साथ मारपीट की गई। कवरेज के लिए पहुंचे उनके सहयोगियों ने उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से सीधे हस्तछेप की भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जो मुंबई में हो रहा है, न्याय के लिए ठीक नहीं है।
अर्णव गोस्वामी पुलिस वैन से बोलने में कामयाब रहे, उन्होंने दावा किया कि उनके साथ मारपीट की गई, उनके बेटे को पीटा गया और उसके ससुराल वालों को एक तरफ धकेल दिया गया। सूत्रों के अनुसार उन्हें रायगढ़ के अलीबाग ले जाया गया है।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे
- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त
- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट
- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’
- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन
