Globaltoday.in| रईस अहमद | रामपुर
उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित एक होटल में कथित प्रेमिका के साथ ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे हंगामा होने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की अगुवाई में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर(Rampur) के थाना सिविल लाइंस स्थित कृष्णा होटल में मुरादाबाद का मंजूर उर्फ अरफी अपनी कथित प्रेमिका के साथ ठहरा हुआ था कि अचानक से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया और अरफी को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरवाया है । वहीं कथित प्रेमिका को भी पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।
क्षेत्राधिकारी रामपुर धर्म सिंह मार्छाल के मुताबिक थाना सिविल लाइंस रामपुर में कृष्णा होटल में मुरादाबाद के रहने वाले मंजूर उर्फ अरफी और रुखसाना यह दोनों होटल में रुके थे। दोपहर में आए थे थोड़ी देर के बाद रुखसाना की आवाज आई चिल्लाने की के वह बेहोश हो गए, बेहोश हो गए और जब होटल मैनेजर रुखसाना के साथ कमरे में गए और उसको डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल मैं इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है आप जो भी तथ्य जांच में निकल कर सामने आएंगे कार्यवाही की जाएगी।
- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना
- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान
- डिजिटल मीडिया पर प्रतिबंध: कोगिटो मीडिया फाउंडेशन का सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान, पत्रकारों से विवरण साझा करने की अपील
- फ्रांस में हिंसा के बाद कई शहरों में आंशिक कर्फ्यू, 2,400 से अधिक गिरफ्तार; लगभग 1,000 पुलिसकर्मी घायल
- Two Dead, Including 5-Year-Old Girl, and 16 Injured in Tragic Udhampur Bus Accident
