रामपुर के नए एसपी विद्यासागर मिश्रा ने आते ही किया फ्लैग मार्च

0
200
रामपुर के नए एसपी विद्यासागर मिश्रा ने आते ही किया फ्लैग मार्च
रामपुर के नए एसपी विद्यासागर मिश्रा ने आते ही किया फ्लैग मार्च

रामपुर(रिज़वान ख़ान): रामपुर जिले के नए पुलिस अधीक्षक(एसपी) विद्यासागर मिश्रा ने अपने पद का कार्यभार संभालते ही पहले दिन पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया।

उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर सख्ती से कार्रवाई करने का संकल्प व्यक्त किया।

एसपी मिश्रा ने कहा, “रामपुर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी।”

उन्होंने नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की।

नए कप्तान विद्यासागर मिश्रा के नेतृत्व में रामपुर के लोग कानून व्यवस्था में सुधार और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।