संभल: शादी के पाँच साल बाद भी नहीं हुआ बच्चा तो उतार दिया मौत के घाट

Date:

संभल(मुजम्मिल दानिश): जनपद सम्भल से बड़ी ही अफसोसनाक खबर है। एक महिला के जेठ, देवर और नंद ने मिलकर पांच साल में विवाहिता के बच्चा न होने पर उसे मौत के घाट उतारा है। एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने किया खुलासा करते हुए बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।

वारदात थाना गुन्नौर के ग्राम भोजराजपुर की है। विवाहिता माया को जेठ, देवर और नंद ने घर पर मौत के घाट उतार कर घटना को छुपाने के लिए शव को खेत में डालकर अपने ही गाँव के पाँच लोगो पर कत्ल का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

जब्कि पुलिस विवेचना के दौरान माया के भाई जुगेंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बहन के जेठ, देवर व नंद पर हत्या का आरोप लगाया।

पुलिस ने छोटे लाल, सुनील, उर्मिला को उनके घर से गिरफ्तार करके हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर खुलासा करते हुए न्यायालय भेज दिया है।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

बदायूं: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन में 70.67% मतदान, शांतिपूर्ण संपन्न हुई वोटिंग

बदायूं, 23 अक्टूबर: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से...

एमएलसी चुनाव: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बड़ा दावा- यूपी की सभी 11 सीटें एकतरफा जीतेगी बीजेपी

मैनपुरी(सिराज हुसैन): उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह...