घटना एक गांव में हो रहे सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी, जिसमें 116 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।
एबीपी की ख़बर के अबतक इसमें 116 लोगों को मौत की जानकारी है, जबकि सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
यह हादसा हाथरस जिसे के 47 किलोमीटर दूर फुलराई गांव में हुआ। फुलराई गांव में भोले बाबा के सत्संग का कार्यक्रम चल रहा था, जैसे ही सत्संग खत्म हुआ लोगों ने भागना शुरू दिया जिससे भगदड़ मच गई और ये हादसा हो गया। हाथरस में मंगलवार दोपहर मची चीख पुकार और परिजनों की तलाश देर रात तक खत्म नहीं हुई थीं।
मौके पर प्रशासनिक अमला तैनात था और कई बड़े अफसर भी जिले में मौजूद थे।
अलीगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हाथरस में भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है।
बतादें कि एटा और हाथरस सटे जिले हैं और सत्संग में एटा के लोग भी शामिल होने पहुंचे थे। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना पुलराई गांव में सत्संग में हुई, जिसमें शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में लोग आए थे।
इसके पहले हाथरस के जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया था कि इस घटना में अब तक 50 से 60 लोगों की मौत हो जाने की सूचना है।
उन्होंने कहा था कि हाथरस के सिकंदराराऊ में ‘भोले बाबा’ का समागम हो रहा था और जब समागम का अंत हो रहा था तब उमस काफी थी, ऐसे में लोगों के बाहर निकलते समय भगदड़ मच गयी।
उमस से बनी भगदड़ जैसी स्थिति
संत भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस एटा बॉर्डर के पास स्थित सिकंदराराऊ इलाक़े में बहुत बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और एंबुलेंस पहुंचने में काफी देर हुई। स्थानीय लोगों ने घायलों को आसपास और एटा के हॉस्पिटल्स में घायलों को भेजा।
सत्संग में शामिल होने के लिये अपने परिवार के साथ जयपुर से आयी एक महिला ने बताया कि सत्संग के समापन के बाद लोग एकदम से बाहर निकलने लगे, जिससे भगदड़ मच गयी।
मीडिया से क्या बोले सीएम योगी?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक दिवसीय सत्संग सुबह मंगलवार से शुरू हुआ था।
योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक (आगरा) और आयुक्त (अलीगढ़) के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।
- फटे ₹10 के नोट पर विवाद, थप्पड़ और अपमान के बाद डिलीवरी पार्टनर समीर हुसैन की मौत; पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

- ओपी राजभर का बड़ा बयान: ‘पैसा कमाया अखिलेश यादव ने और जेल गए आजम खान’

- सौरव दास-आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ीं, तिहाड़ से रिहाई के अगले दिन क्राइम ब्रांच ने भेजा समन

- JMI Constitutes Committee to Draft Constitution of Jamia Millia Islamia Students’ Union

- फर्जी शिकायत से मतदाता का नाम कटवाने पर एक साल तक जेल और जुर्माना

- लखनऊ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का कार्यकर्ता सम्मेलन: संगठन मजबूत करने और सामाजिक सद्भाव के लिए बड़ा अभियान

