किसान आन्दोलन: दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका,धरने पर बैठे किसान

Date:

रामपुर की तहसील बिलासपुर से कई दर्जन किसान आज गाजीपुर दिल्ली बॉर्डर के लिए ट्रैक्टर, ट्राली और और राशन पानी लेकर निकले। कोतवाली स्वार क्षेत्र के रज़ा नगर गाँव में पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

इस बीच किसानों की पुलिस की नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने नहीं दिया। इसी आक्रोश में किसान वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए और उन्होंने साफ कहा कि जब तक हमें आगे जाने नहीं दिया जाएगा तब तक हम यहीं धरने पर बैठेंगे और सरकार का विरोध करेंगे। यह विरोध जारी रहेगा जब तक सरकार यह तीन काले कानून वापस नहीं लेगी।

धरने पर बैठे एक किसान परमजोत सिंह से हमने बात की तो उन्होंने बताया,” हमारे कुछ किसान बिलासपुर से इस रोड से गुजर रहे थे। पुलिस ने इन्हें रज़ा नगर पर रोक लिया। यह गाज़ीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो रहा है। वहां पर हमारा प्रोटेस्ट का 20वां दिन चल रहा है। यूपी और उत्तराखंड के किसानों की ओर से जो मोर्चा लगाया हुआ है उस मोर्चे की हिमायत में हम अपना राशन पानी लंगर सब लेकर यहां से जा रहे थे।

किसानों का कहना है कि यह काला कानून हिन्दू ,मुसलमान सबके लिए है सिर्फ सरदारों के लिए यह कानून नहीं है। इसलिए सभी लोग इसके विरोध के लिए निकले।

यहाँ किसान अपने अपने ट्रैक्टर, गाड़ियां और राशन लेकर गाड़ी लेकर  दिल्ली गाज़ीपुर बॉर्डर पहुंचने के लिए निकले थे। उनका कहना था कि सरकार के हाथ पैर फुल चुके हैं इसलिए जहां से भी जो किसान जा रहे हैं उनको रोका जा रहा है।

एक बुजुर्ग किसान हरविंदर सिंह ने कहा,”हम काले कानून के  विरोध में दिल्ली पहुंच रहे थे। यहां सरकार ने हमें रोक दिया। हम आंदोलन करेंगे और यहीं बैठे रहेंगे चाहे 2 दिन लगें या 10 दिन लगें। जब तक आगे जाने नहीं देंगे पीछे तो हम जाने वाले नहीं हैं। हम सब लोग दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर जाएंगे।

Share post:

Visual Stories

Popular

More like this
Related

‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

Devanand Jha and Shweta Dubey mesmerise audiences with timeless...

इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में कदम रखते ही इतिहास,...

JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

New Delhi, October 24, 2026: Over 1,500 teaching and...