Globaltoday.in | लखनऊ
उत्तर प्रदेश में एटीएस (ATS) की मेरठ (Meerut) टीम ने आज शुक्रवार को हापुड़ (Hapur) से पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को सेना की गोपनीय सूचना पाकिस्तान (Pakistan) भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
हापुड़ का पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा पर आरोप है कि वह देश की गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था। पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को पैसे मुहैय्या कराने वाले अनस को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।
ADG L&O प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कि हापुड़ के रहने वाले पूर्व फौजी सौरभ शर्मा को एटीएस (ATS) ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और अन्य देशों को सौरभ ने सेना की गोपनीय सूचनाएं भेजी थी।
प्रशांत कुमार ने यह भी बताया कि गुजरात के गोधरा से अनस गितैली को भी गिरफ्तार किया गया है। 2014 में पठानकोट में सिग्नल कोर में सौरभ तैनात था। उनके मुताबिक़ सौरभ की पत्नी के खातों में अनस के खाते से रक़म आई थी। प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी सौरभ एटीएस की 8 दिनों की रिमांड पर है।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’
- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त
- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल
- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated
