Globaltoday.in | सालिम रियाज़ | बदायूँ
बदायूं उघैती रेप कांड को लेकर महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी ने मीडिया से बातचीत के दौरान लड़कियों के घर से बाहर निकलने पर ऐसा शर्मनाक बयान दिया कि वह सुर्खियों मे आ गयीं।
राजनीतिक पार्टियों के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने चंद्रमुखी पर निशाना साधते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की प्रमुख रेखा शर्मा दुष्कर्म की घटना के बारे में सोशल मीडिया पर कई सवाल पूछ डाले।
पूजा भट्ट के महिला आयोग से सवाल
फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने चंद्रमुखी के बयान को आधार बनाते हुए महिला आयोग पर निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट कर सीधे अध्यक्ष रेखा शर्मा से सवाल किये हैं। उन्होंने लिखा है कि क्या महिला आयोग भी ऐसे संवेदनशील मामलों में अपनी यही राय रखता है।
पूजा भट्ट ने ट्वीट में लिखा है,” रेखा जी क्या आप इस बयान से सहमत हैं? क्या आपको भी यही लगता है कि महिला का गलत समय में मंदिर जाने के लिए बाहर निकलना ठीक नहीं था?”
चंद्रमुखी ने अपने बयान में कहा था, ‘किसी के प्रभाव में महिला को समय-असमय घर से नहीं जाना चाहिए’. सोचती हूं अगर संध्या के समय वह महिला नहीं गई होती या कोई परिवार का बच्चा साथ होता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती”.
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

