Globaltoday.in । गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाये जाने के उद्देश्य से लाई जा रही 25 हजार लीटर मिथाइल अल्कोहल को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाइवे के एक ढाबे से मिथाइल अल्कोहल से भरा टेंकर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि टैंकर में करोड़ो रुपये की कीमत का 25 हजार लीटर मिथाइल भरा था।
पुलिस के अनुसार अवैध अल्कोहल से भरा टैंकर पंजाब से यूपी के लिए चला था। इसी दौरान टैंकर जैसे ही यूपी के मीरगंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर पहुंचा तभी टैंकर के ड्राइवर ने एक ढाबे पर टैंकर को रोका। टैंकर जैसे ही खाली होने लगे तभी पुलिस मुखबिर की सूचना पर वहां पहुंच गई और मौके से मिथाइल से भरा टैंकर, एक पिकअप, 3 ड्रम के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार टैंकर में मिथाइल केमिकल भरा था। इस केमिकल से बड़ी तादात में शराब बनाई जा सकती है, साथ ही मानक के विपरीत शराब बनने और पीने से कई की जान भी जा सकती थी।
आपको बता दे कि यूपी के कुछ जिलों में अवैध शराब के चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके है।फिलहाल पुलिस इस कांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
- बदायूं: बिजली उपकेंद्र से ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, 100 गांवों की बत्ती गुल, अंधेरे में डूबे हजारों घर

- सपा की अंदरूनी कलह आई सामने: राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भिड़े कमाल अख्तर और रुचि वीरा; खुशनूद नाम के युवक पर हुआ भारी हंगामा

- मौलाना सलमान हुसैनी नदवी का इंतकाल, इल्मी जगत शोकाकुल

- मुख्यमंत्री के आगमन से पहले रामपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, कमिश्नर और डीआईजी ने किया निरीक्षण

- Baramulla Police Debunk Rumors of Terror Attack and Yatra Cancellation; FIR Registered

- बदायूं: ‘एक कॉल पर पूरी विधानसभा बंद करा दूंगा…’, भीम आर्मी नेता का इंस्पेक्टर के सामने विवादित वीडियो वायरल

