Globaltoday.in | उबैद इक़बाल | नई दिल्ली
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में जन आन्दोलनों के राष्ट्रीय समन्वय की नेता मेधा पाटकर और मैग्सेसे पुरुस्कार से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ संदीप पांडे के नेतृत्व में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश विभिन्न जिलों के विभिन्न संगठनों के करीब से अधिक प्रतिनिधियों ने दिल्ली आकर किसान आंदोलन का समर्थन किया।
यहाँ पहुंचकर जन आंदोलनों की राष्ट्रीय समन्वय की नेत्री मेधा पाटेकर ने कहा कि दिल्ली के चारों तरफ बैठे किसान पूरे भारत के किसानों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह लड़ाई अडानी अंबानी जैसे पूंजीपतियों के साम्राज्य जिसको मोदी जी चला रहे के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान की तरफ से 13 व 14 जनवरी को तिलकुट बाँटने के लंगर के कार्यक्रम चलाये जायेंगे। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर किसानों के समर्थन में कार्यक्रम किए जाएंगे और 26 जनवरी को दिल्ली में होने जा रहे बड़े किसान आंदोलन के समर्थन में देशभर के किसान समर्थन में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सोशलिस्ट पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ संदीप पांडे ने कहा कि पंजाब में जो न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता है वह पूरे देश के किसानों को मिलना चाहिए,जिससे पूरे देश के किसान खुशहाल हो सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के शासन में छुट्टा जानवरों ने किसानों को तबहा कर दिया है।
पिछले दिनों हरदोई ज़िले में किसान जब छुटा गायों को गोशाला ले जाना चाहते थे तो भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने गाँव वालों के साथ मारपीट की। लेकिन आज तक पुलिस ने उनके खिलाफ कोइ भी मामला दर्ज नही किया है, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा लगाना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा जब देश के किसान २६ जनवरी को दिल्ली में किसान प्रवेश करेंगे तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्मंत्री आवास पर गायों को बांधने किसान पहुचेंगे।
यूपी में आवारा पशुओं से किसानों की फसलें बर्बाद
नर्मदा बचाओं आन्दोलन के किसानों ने ढोल नगाड़े और नाच गाने के साथ जुलूस निकल कर आन्दोलन का समर्थन किया।
- बदायूँ में भीषण जाम से मिलेगी मुक्ति: जिला प्रशासन ने बनाई विशेष समिति, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का होगा सर्वे

- बदायूं में अवैध खनन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा जब्त

- बदायूं में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल 10 केंद्रों पर डाले जाएंगे वोट

- अखिलेश यादव ने रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात की, बोले- ‘आज़म थे, आज़म हैं, आज़म रहेंगे’

- फ़ायरवर्क्स व्यापारियों ने सौंपा मुख्यमंत्री योगी को ज्ञापन, मिला उत्पीड़न न होने का आश्वासन

- Sadguru Shri Uday Singh Ji Maharaj Visits Ajmer Sharif Dargah, Receives Global Peace Award from Haji Syed Salman Chishty

