Globaltoday.in । गुलरेज़ खान | बरेली
बरेली के बहेड़ी में तेंदुए की दहशत से अभी ग्रामीण उबरे नही थे की हाथियो और अजगर ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है।
बहेड़ी में पिछले साल भी हाथियो ने उत्पात मचाया था और 2 ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं 3 हाथियो के आने की जानकारी होते ही वन विभाग के अधिकारियो में हड़कम्प मच गया है। इतना ही नही रिछा इलाके में एक अजगर भी देखा गया है।
3 हाथियों का ये झुंड बहेड़ी-उत्तराखंड बॉर्डर पर देखा गया है। ग्रामीणों ने हाथियो के झुंड को देखा तो उनकी पिछले साल की यादे ताजा हो गई क्योंकि पिछले साल भी उत्तराखंड से रास्ता भटककर हाथियो का एक झुंड बहेड़ी आ गया था और हाथियो ने एक के बाद एक 2 ग्रामीणों को मार डाला था।
इस बार जैसे ही हाथियो के आने की खबर ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने फौरन वन विभाग को इसकी जानकारी दी। वन विभाग की टीमें बहेड़ी-उत्तराखंड बॉर्डर से सटे गांव में तैनात हो गई हैं और हाथियो पर नजर रख रही है।
रुहेलखंड जोन के मुख्य वन संरक्षक ललित कुमार वर्मा ने ग्लोबलटुडे को बताया,”कल से सूचना मिल रही है कि 3 हाथियो का एक समूह बताया जा रहा है वो अभी तक उत्तराखंड में ही है और बॉर्डर से उसकी लोकेशन 10 किलोमीटर दूर है। एहतियात के तौर पर हमारा स्टाफ बॉर्डर पर लगा हुआ है और उत्तराखंड स्टाफ से भी संपर्क में है और हाथियो के मूवमेंट को हम लोग लगातार मोनिटर कर रहे है। पिछली बार सूचना देर से मिली थी। पिछली बार समय भी ज्यादा लगा था हाथियो को पकड़ने में उन्होंने बहुत नुकसान किया था लेकिन इस बार पहले ही हम लोगो को सूचना मिल गई जिसके बाद हम लोग सजग है। हम ऐसी रणनीति बना रहे है की हाथी यूपी में न आ पाए। वहां पर तेंदुए को हमने पकड़ा था।
वहीं बहेड़ी के ही रिछा में एक अजगर भी देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुचकर अजगर को पकड़ लिया।
- बंगाल चुनाव का पहला चरण: हिंसा और ईवीएम की खराबी के बीच रिकॉर्ड 92% मतदान

- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से होगा ‘आतंकिस्तान’ का अंत: पहलगाम हमले की बरसी पर गरजे इंद्रेश कुमार

- Operation Sindoor to Continue Until ‘Terroristan’ is Eliminated: Indresh Kumar

- जामिया मिल्लिया इस्लामिया स्कूल का कक्षा 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, छात्राएं फिर आगे रहीं

- Jamia Millia Islamia Declares Class X Results: Girls Outshine Boys with 98.65% Pass Rate

- यूनानी तिब्बी कांग्रेस की बैठक: हकीम अजमल खान के विचारों को आगे बढ़ाने और जामिया में यूनानी कॉलेज की स्थापना पर ज़ोर

