Globaltoday.in | मुज़म्मिल दानिश | सम्भल
जनपद सम्भल में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर अपनी सास की कथित प्रेमी संग हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित तीन को गिरफ्तार कर वारदात पर से पर्दा उठाया है।
तीन दिन पूर्व जनपद सम्भल (Sambhal) के थाना बहजोई के ग्राम किसोली निवासी 55 वर्षीय वृद्ध महिला रामवती की सोते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।
आज पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने मर्डर कांड का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतिका मिथिलेश ने अपने कथित प्रेमी राकेश यादव एवं उसके मित्र चंद्रकेश यादव के साथ मिलकर की थी।
पुलिस के अनुसार मिथिलेश और उसकी सास के बीच संबंध ठीक नहीं थे। आए दिन उनके बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद रहता था।
इस दौरान मिथिलेश के अपने बहनोई के अविवाहित भाई राकेश यादव से अवैध संबंध बन गए थे। इसी बात का रामवती विरोध करती थी। वारदात वाले दिन भी पैसों को लेकर सास बहू के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद मिथिलेश ने अपने कथित प्रेमी राकेश यादव के साथ सास को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।
वारदात वाली रात को राकेश और उसका दोस्त चंद्रकेश चुपके से घर में दाखिल हो गए और राकेश ने अवैध तमंचे से रामवती की गोली मारकर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने इस मामले में तीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा आदि बरामद किए हैं।
- Massive Fire at Karan Nagar Commercial Unit; Nearby Hospital Evacuated

- ‘Hum Aur Tum’: A Musical Journey Through Love, Longing and the Beautiful Shades of Life

- इबरत का मुक़ाम: औलिया की चौखट और बादशाह का मक़बरा

- बदायूं: सड़क हादसे में घायल हाईस्कूल की छात्रा की इलाज के दौरान मौत, साइकिल जा रही थी तभी बाइक ने मारी थी टक्कर

- JMI Teaching, Non-Teaching Staff Condemn ‘Objectionable Slogans’; University Shifts Classes Online

- बदायूं में रिश्ते का कत्ल: शराब के नशे में पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर की बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

