Globaltoday.in | मोहम्मद रामिश| अलीगढ़
कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) के पहले चरण के बाद लोग तमाम अफवाहो को लेकर असमंजस में हैं। जिसके बाद कोविड टीकाकरण के द्वितीय चरण में लोगों के भ्रम को दूर करने के लिए अलीगढ़ (Aligarh) ज़िले में ज़िले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आज सबसे पहले टीकाकरण करवा कर वैक्सीन से जुड़ी सभी अफवाहों को दूर किया।
इसके साथ ही पूरे ज़िले से स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सिनेशन ज़िला अस्पताल में करवाया गया।
वहीं मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज द्वितीय चरण में उन्होंने पहले वैक्सिनेशन करवाया है और अपने पूरी तरह से फिट होने की बात कही।
इसके साथ ही सभी को कोविड वैक्सिनेशन के बारे में जागरूक किया और वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित बताया।
वहीं बेवा सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई है और वह पूरी तरह से ठीक है।
- जौहर यूनिवर्सिटी को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड

- यमन: हौथी विद्रोहियों का बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण का दावा; राष्ट्रपति अलीमी ने जताई वैश्विक व्यापार संकट की आशंका

- बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी कराने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- शाहीन बाग पुलिस ने वाहन चोरी का मामला सुलझाया; चार आरोपी गिरफ्तार

- मैनपुरी में स्कूल से लौट रही 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने होंठ पर काटा; मुकदमा दर्ज

- ईरान संकट गहराने से कच्चे तेल में बड़ा उछाल: ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर के पार, भारत समेत दुनिया भर में बढ़ सकती है महंगाई

