नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में भारी बारिश के चलते सब्जी मंडी इलाके में आज एक मकान गिर गया। रॉबिन सिनेमा के करीब घंटाघर के पास सब्जी मंडी इलाके में एक मकान गिरने की सूचना पर दिल्ली दमकल सेवा की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घर के मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की शाम भारी बारिश हुई, जिससे राजधानी के कई इलाकों भारी जलजमाव हो गया। जलजमाव के कारण कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को ऑफिस से घर जाने वालों को भारी जाम का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद संसद भवन के मकर द्वार पर भी जलभराव हो गया। बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने वाली 10 उड़ानों को डायवर्ट कर आसपास के शहरों में उतारा गया। इसके अलावा कई उड़ानों के टेकऑफ में देरी हुई।
- बदायूं में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग

- दिव्यांग ने थाना दिवस में लगाई गुहार: ‘साहब, कच्ची शराब बेचकर ही पलता है परिवार’

- उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग से हटाए गए अवैध निर्माण, बुलडोजर कार्रवाई में कई दुकानें और होटल ध्वस्त

- बिहार: चंपारण में दर्दनाक हादसा, छठी के कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 5 की मौत, कई घायल

- NIA Raids Anantnag Resident’s Home in Terror Probe; Mobile Phone Confiscated

- Kupwara Man Chargesheeted by Kashmir EOW in J&K Bank Job Scam


